फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   teachet demand tgt benifits

शिक्षकों को नहीं मिल रहा टीजीटी पदनाम का लाभ

Sun, 11 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
teachet demand tgt benifits
रिकांगपिओ में वन निगम उपाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री एंव शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजते हुए ? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सरकार द्वारा शास्त्री एवं भाषा अध्यापकों को टीजीटी का पदनाम तो दिया गया है, लेकिन अभी भी वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद का प्रतिनिधिमंडल राज्य उपाध्यक्ष डॉ जंगछुब नेगी की अध्यक्षता में वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी से मिला।
विज्ञापन

संघ ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षामंत्री को परिषद की मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा। परिषद ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार ने शास्त्री एवं भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम दिया है, लेकिन अभी भी वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त भाषा एवं शास्त्री अध्यापकों सहित 2011 के बाद एनआईओएस और डीएलएड पास अध्यापकों को टीजीटी पदनाम नहीं दिया गया है। इससे अध्यापकों को टीजीटी पदनाम का कोई लाभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

परिषद में प्रदेश मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से मांग करते हुए कहा कि आज तक नियुक्त सभी शास्त्री और हिंदी अध्यापकों को टीजीटी संस्कृत और हिंदी पद्नाम देने के साथ-साथ आने वाली भर्तियां पर आरएंडपी रूल लगाया जाए, ताकि अध्यापकों में एकरूपता बनी रहे। इस मौके पर किन्नौर वित्त सचिव रतन छोष्टुप, जितेंद्र कालिया, भोला दत्त और अश्वनी सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed