{"_id":"6a5b83e4beda1bb601074ae6","slug":"teachers-in-dhamwadi-trained-in-life-skills-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-165075-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धमवाड़ी में शिक्षकों को जीवन कौशल का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धमवाड़ी में शिक्षकों को जीवन कौशल का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
धमवाड़ी स्कूल में शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण। संवाद
19 स्कूलों के 21 शिक्षकों ने लिया भाग, तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमवाड़ी में नीति आयोग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में छौहारा खंड के 19 विद्यालयों से आए 21 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत विकसित जीवन कौशल आधारित पाठ्यक्रम को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सहानुभूति, आत्म-जागरूकता, प्रभावी संवाद और आलोचनात्मक चिंतन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की जानकारी दी गई। सभी सत्र गतिविधि आधारित और सहभागितापूर्ण रहे, जिनमें शिक्षकों को जीवन कौशल शिक्षा को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
कार्यक्रम का संचालन मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के जेएसपी फेलो विजय कुमार ने किया। उन्होंने किशोर विद्यार्थियों के लिए आनंदमय एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति पर विशेष जोर दिया तथा जीवन कौशल सत्रों के प्रभावी संचालन के व्यावहारिक पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
समापन समारोह में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के राज्य प्रमुख (स्टेट लीडर) विवेक शर्मा ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानाचार्य बीरबल सिंह के सहयोग तथा सभी प्रतिभागी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
प्रतिभागी शिक्षकों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें जीवन कौशल आधारित शिक्षा को विद्यालयों में अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें नवीन शिक्षण पद्धतियों की जानकारी मिली, जो विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और उनके बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।