शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ-साथ हाउस-वाइज सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सुभाष हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों, अध्यापकों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जगातखाना पंचायत के प्रधान मोती राम कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। स्कूल की प्रबंध निदेशिक मधु नेगी सहित स्टाफ ने उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एचएल नागटा ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसएमसी के अध्यक्ष रमेश सनेही, उपाध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, वंदना रांझा, राकेश ठाकुर, प्रीति राणा, संदीप लता, रीना शर्मा, बबली ठाकुर, सपना ठाकुर, लता, प्रोमिला ठाकुर, स्वीटी गुप्ता, बलवीर, कल्पना नेगी और रेखा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।