फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Teachers and students are confused about the 12th exam

Rampur Bushahar News: 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षक और छात्र असमंजस में

Fri, 16 Jun 2023 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 16 Jun 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक या टर्म आधार पर होने पर होगी को लेकर स्पष्टता नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं के बारे में निर्णय ले कि परीक्षाएं वार्षिक या टर्म आधार पर होंगी। क्योंकि अभी तक बोर्ड ने लचर व्यवस्था के कारण इस पर निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते अध्यापकों और छात्रों में असमंजस की स्थिति है। यह बात हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की जिला इकाई ने प्रेस बयान में कही।

संघ ने कहा है कि शिक्षा बोर्ड के इस निर्णय से शिक्षकों और विद्यार्थियों को असमंजस का माहौल बना हुआ है। संघ ने कहा कि सिलेबस वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर किया जाए या टर्म प्रणाली के आधार पर कराया जाए। संघ ने यह भी मांग की है कि शिक्षा बोर्ड भी उन सभी टॉपिक्स को सिलेबस से हटा दें, जो एनसीईआरटी ने सिलेबस से हटा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं, उसमें एनसीईआरटी के सिलेबस के अनुसार प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए शिक्षा बोर्ड अपने सिलेबस से अनावश्यक टॉपिक हटा दे। इससे बच्चों का अनावश्यक सिलेबस का बोझ भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव आकाशदीप शर्मा, वित्त सचिव देवेंद्र लक्टू, राज्य के मुख्य संरक्षक केदार रांटा, मुख्य सलाहकार प्रेमपाल दुल्टा और कानूनी सलाहकार विकेश जनारथा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आग्रह किया है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed