{"_id":"6884c8a00cada3b66a024fd2","slug":"teacher-died-in-accident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-140215-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पुल की रेलिंग तोड़ पब्बर नदी में गिरी कार, एक अध्यापक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पुल की रेलिंग तोड़ पब्बर नदी में गिरी कार, एक अध्यापक की मौत, दूसरा घायल
Sun, 27 Jul 2025 10:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:37 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में चिड़गांव-रोहड़ू मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व घायल दोनों शिक्षक हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पब्बर नदी में गिरी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उपतहसील जंगला के तहत चिड़गांव-रोहड़ू मार्ग पर शनिवार सुबह बढ़ियारा पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। हादसे के समय कार में दो ही लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल शिक्षक का आईजीएमसी में इलाज जारी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार कार में दो लोग रोहड़ू से बड़ियारा की ओर जा रहे थे। चालक के नियंत्रण खोने के बाद कार रेलिंग को तोड़कर पब्बर नदी में गिर गई। कार में हितेंद्र पुत्र मिचर सैन गांव डिस्वानी और संजीव कुमार पुत्र गांव घरशाल देवीधार सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हितेंद्र को नदी से निकाल कर रोहड़ू पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन
संजीव कुमार नदी में बह गया था। उसको लोगों ने काफी दूर नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों देवीधार स्कूल में शिक्षक तैनात हैं। एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि घायल को शिमला रेफर किया गया है। दूसरे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन