{"_id":"5df7b5438ebc3e87cf3e11cc","slug":"taxi-rampur-hp-news-sml3178633192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा-फेडिज पुल के बीच टैक्सी चालकों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा-फेडिज पुल के बीच टैक्सी चालकों की मनमानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा(रोहडू)। क्षेत्रवासियों ने नेरवा से फेडिज पुल के बीच मिनी बस सेवाएं चलाने की मांग सरकार से उठाई है। नेरवा-फेडिज पुल मार्ग में टैक्सी चालकों की मनमानी से क्षेत्र के लोग तंग आ चुके हैं। वाहन चालक लोगों से नेरवा जाने के लिए मुंह मांगा किराया वसूल रहे हैं।
वाहनों में नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोड सवारियां भरी जाती हैं। जिस कारण हर समय किसी हादसे का डर बना रहता है। नेरवा की दूरी फेडिज पुल से मात्र 18 किलोमीटर है। फेडिज पुल से पांवटा मार्ग तक उपमंडल चौपाल के गुम्मा, बौहर व धारचांदना क्षेत्र के अलावा कुपवी तहसील का व्यापक क्षेत्र आता है। इन क्षेत्रों से सैकड़ों लोग प्रतिदिन सरकारी अथवा निजी कार्यों से नेरवा आते हैं। फेडिज पुल से नेरवा आने जाने के लिए परिवहन के बहुत ही कम साधन हैं। ऐसे में लोग को मजबूरन टैक्सियों का मुंह मांगा किराया देना पड़ रहा है। बस में फेडिज पुल से नेरवा का किराया जहां मात्र 34 रुपये है। वहीं टैक्सी चालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं।
जिला परिषद सदस्य वीना पोटन ने मांग उठाई है कि फेडिज पुल से नेरवा के बीच दिन भर निगम की मिनी बसें चलाई जाएं।