रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में आबकारी एवं कराधान विभाग ने 19 करोड़ 94 लाख 8 हजार 950 रुपये की वसूली की है।
जिला सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ऐसे पुराने मामले जो जीएसटी अधिनियम के तहत सम्मिलित हुए हैं, उनके निपटारे के लिए हिमाचल प्रदेश लेगेसी केसिज रेसोलयूशन योजना आरंभ की है। इसके तहत जिला आबकारी एवं कराधान विभाग ने मैसर्ज जेपी लिमिटेड और मैसर्ज जेएसडब्लयू जल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड से 19, 94,08950 रुपये की राशि वसूली है। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के इतिहास में इस तरह की यह सबसे बड़ी वसूली है।