{"_id":"6664466bb4c090b50a01cbeb","slug":"taught-various-yoga-activities-to-students-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117071-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रों को सिखाईं योग की विभिन्न क्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रों को सिखाईं योग की विभिन्न क्रियाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रावलाक्यार में आयुष विभाग की ओर से योग क्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाई गईं और फिट रहने के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम उपमंडल चिकित्साधिकारी संधू डॉ. अंबिका खगटा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। शिविर में आयुष चिकित्साधिकारी रावलाक्यार डॉ. पंकज चौहान, योग प्रशिक्षक नीतीश चौहान और प्रिया ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास के साथ-साथ योग के लाभ भी बताए। डॉ. पंकज चौहान ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास करवाया जाएगा।