फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   tate Commission arrives in Reckong Peo to hear grievances of the SC community

Rampur Bushahar News: कल्पा में 2,299 लोग अनुसूचित जाति समुदाय से

Thu, 24 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
एससी समुदाय की समस्याएं सुनने रिकांगपिओ पहुंचा राज्य आयोग, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

. आयोग अध्यक्ष बोले, योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और उनकी समस्याओं को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने वीरवार को रिकांगपिओ में सीधा संवाद किया। आईटीडीपी भवन में आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस दौरान तहसील कल्पा से आए पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय के लोगों ने विभिन्न मुद्दे आयोग के समक्ष रखे। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि जनगणना-2011 के अनुसार तहसील कल्पा की कुल आबादी 19,190 है, जिसमें 2,299 लोग अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। यह कुल आबादी का 11.98 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आयोग के गठन के बाद यह उनका 10वां जिला प्रवास है। सभी जिलों का एक दौर पूरा होने के बाद दोबारा जिलावार समीक्षा की जाएगी। धीमान ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय करना है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों के संरक्षण के साथ सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई करता है। प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति आयोग को डाक, मौखिक या ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेज सकता है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। आयोग अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रदेश के करीब 6,000 अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित किया गया है। योजना के माध्यम से शिक्षा, पालन-पोषण, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने तक आर्थिक एवं संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल ने भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी। सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, बीडीओ हिमांशी शर्मा सहित तहसील कल्पा की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article