फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tarpaulin distributed to 20 families and money distributed to four families in Kuhal

Rampur Bushahar News: कूहल में 20 परिवारों को तिरपाल और चार परिवारों को वितरित की राशि

Wed, 10 Sep 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tarpaulin distributed to 20 families and money distributed to four families in Kuhal
12/20 क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बैठक को संबोधित करते सातवें वित्तायोग अध्यक्ष
आपदा प्रभावित 12/20 क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन


अधिकारियों को प्रभावितों को राहत सामग्री और बहाली कार्य में तेजी के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने बुधवार को आपदा प्रभावित गांव लालसा और 12/20 क्षेत्र के कूहल पंचायत के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुना। अध्यक्ष ने मौके पर ही चार परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। वहीं, 20 परिवारों को तिरपाल वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। नंद लाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का त्वरित मूल्यांकन कर राहत और मुआवजा शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने पर जोर देते हुए कहा कि सड़कें खुलने से ग्रामीणों और बागवानों को राहत मिलेगी। सेब की फसल समय पर मंडियों तक पहुंच सकेगी। साथ ही उन्होंने बिजली, पेयजल और संपर्क मार्गों की मरम्मत एवं बहाली कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की आपदा राहत नीति के तहत मकान, फसल और संपत्ति को हुए नुकसान पर निर्धारित दरों के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि यदि मकान को अधिक नुकसान पहुंचा है, तो उसमें न रहें और असुरक्षित भवन को खाली करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिनके पास रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है, उनके लिए सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करेगी। कूहल पंचायत घर में आयोजित जनसमस्या सुनवाई में कूहल, देवठी और मुनिश पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सड़क बहाली, पेयजल आपूर्ति और स्थानीय समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष ने कहा कि मझाली तक सड़क खोल दी गई है और शेष अवरुद्ध मार्गों को भी शीघ्र बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मुद्दों के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभावित जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, रामपुर के नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, ननखड़ी के नायब तहसीलदार अनमोल शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण शक्ति नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत कुकू शर्मा, एसएमएस बागवानी डॉ. संजय चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

12/20 क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बैठक को संबोधित करते सातवें वित्तायोग अध्यक्ष

12/20 क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बैठक को संबोधित करते सातवें वित्तायोग अध्यक्ष

12/20 क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बैठक को संबोधित करते सातवें वित्तायोग अध्यक्ष

12/20 क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बैठक को संबोधित करते सातवें वित्तायोग अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed