{"_id":"691083c2776a275ce204e6ce","slug":"taring-work-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-147756-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर-ढमहा सड़क 6.55 करोड़ से होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर-ढमहा सड़क 6.55 करोड़ से होगी चकाचक
विज्ञापन
मोड़ीनाल से जीरो प्वाइंट नित्थर-ढमहा मार्ग पर टारिंग शुरू
किसान-बागवानों और आम जनता कर पाएगी सुहाना सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की नित्थर-ढमहा सड़क का कायाकल्प हो रहा है। करीब 6.55 करोड़ से सड़क चकाचक होगी। मार्ग पर टारिंग शुरू हो गई है। इससे तीन गांवों के किसान-बागवानों सहित हजारों जनता को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत टारिंग की जा रही है। रिटेनिंग वॉल और सड़क की नालियों बनाने का कार्य पहले ही हो चुका है। करीब 6.55 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इन दिनों टारिंग का काम प्रगति पर है। नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर ने कहा की टारिंग से हजारों किसानों और बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। हजारों लोग सुहाना सफर का आनंद ले सकेंगे। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच का कहना है कुछ टारिंग पिछले साल हुई थी। बची सड़क पर अब टारिंग हो रही है।