फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   tandua

तेंदुआ पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

खूंखार तेंदुए ने झाकड़ी में मचा रखा था आतंक
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर वन मंडल के तहत झाकड़ी में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। ऐेसे में क्षेत्र के बाशिंदों ने रहात की सांस ली है। लैंड लेस कॉलोनी झाकड़ी के समीप केशव राम के घर के आसपास कुछ दिन से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा लगाया, जिसमें एक कुत्ता रखा गया था। शुक्रवार रात तेंदुआ कुत्ते के शिकार के चक्कर में पिंजरे में फंस गया।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन से लैंड लेस कॉलोनी झाकड़ी में तेंदुआ घरों के आसपास घूम रहा था। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था और लोग काफी सहमे हुए थे। शाम ढलते ही लोग डर के साये में रहने को मजबूर हो रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग को दी और विभाग ने तीन अगस्त को गांव के नजदीक तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। शुक्रवार देर रात कुत्ते के शिकार को पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वहीं, वन विभाग के बीट गार्ड ललित भारती ने बताया कि इस तेंदुए ने लैंड लेस कॉलोनी में एक परिवार के तीन खरगोश और एक कुत्ते को अपने शिकार बनाया है। उसके बाद फिर दूसरे परिवार के एक कुत्ते को भी मार डाला। तत्पश्चात तीन अगस्त को यहां पर पिंजरा लगाया गया और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। यहां से तेंदुए को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed