{"_id":"6a1047a9c7a763bbef01eefe","slug":"tandi-to-amarbagh-road-is-being-rejuvenated-at-a-cost-of-rs-9-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160821-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तांदी से अमरबाग सड़क का 9 करोड़ से हो रहा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तांदी से अमरबाग सड़क का 9 करोड़ से हो रहा कायाकल्प
विज्ञापन
तांदी से अमरबाग सडक़ का हो रहा कायाकल्प, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत। संवाद
करीब 12 किलोमीटर सड़क होगी चकाचक, पानी निकासी, कलवर्ट और डंगों का निर्माण लगभग पूरा
हजारों किसानों- बागवानों समेत हजारों लोगों को मिलेगा बेहतर सड़क का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील में तांदी से अमरबाग सड़क का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-तीन के तहत कायाकल्प होगा। सड़क की टारिंग का कार्य प्रगति पर है। करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क नौ करोड़ से चकाचक होगी। अभी तक पांच किलोमीटर सड़क पक्की हो चुकी है। अभी तक कलवर्ट, नालियों और डंगे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सड़क की हालत कई वर्षों से दयनीय थी। नित्थर से आनी तक सफर करना काफी मुश्किल था। लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब सड़क के कायाकल्प होने से लोगों का सुहाना सफर का लाभ होगा। इस सड़क से कई गांव जुड़ते हैं। कुठेड़, कटाहर, कंडागई और अमरबाग गांव के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। ये क्षेत्र सेब बहुल क्षेत्र हैं, यहां से सेब की हजारों पेटियों का उत्पादन होता है। ऐसे में हजारों लोगों सहित किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा। सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने कहा कि सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-तीन के तहत नौ करोड़ का बजट मिला है। करीब 12.280 किलोमीटर सड़क का कार्य ठेकेदार की ओर से अच्छा किया जा रहा है।