{"_id":"669ba7fb9ce43dfccc005987","slug":"take-nutritious-and-balanced-food-during-adolescence-dr-sheetal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-119018-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरावस्था में ले पौष्टिक एवं संतुलित भोजन : डॉ शीतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरावस्था में ले पौष्टिक एवं संतुलित भोजन : डॉ शीतल
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में मनाया आरोग्य दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग किन्नौर की ओर से किशोर स्वास्थ्य एवं आरोग्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डाॅ. शीतल नेगी एवं शारदा नेगी स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को किशोर स्वास्थ्य एवं आरोग्य के बारे में जागरूक किया।
डॉ. शीतल ने बताया कि 10 से 18 वर्ष की किशोरावस्था में शारीरिक मानसिक के साथ सामाजिक बदलाव होते हैं। इस पर युवाओं को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेना चाहिए। उन्होंने पॉक्सो एक्ट और एनीमिया माहवारी के दौरान साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसी भी तरह की मादक पदार्थों के सेवन करने से दूरी बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर प्राचार्य संजीव राणा ने भी छात्रों को किशोर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही। इस अवसर पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्रों के बीच में एक नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं नारा लेखन में कक्षा 8वीं की अंतरा ठाकुर प्रथम, रिंकल द्वितीय और 5वीं कक्षा की अर्पिता साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा एलिना नेगी प्रथम , भूमिका द्वितीय और कक्षा 5 की मानवी ने तृतीय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीसीए इंचार्ज डॉ. ममता, पीजीटी ममता, पीजीटी लीलाधर सहित अन्य शिक्षक विशेष रूप से मौजूद रहे।