{"_id":"6a5e28844fccf5716e0c2217","slug":"synthetic-drug-smuggling-racket-busted-based-on-mobile-location-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165263-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मोबाइल लोकेशन के आधार पर हो रही चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मोबाइल लोकेशन के आधार पर हो रही चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जगहों पर चिट्टा छुपाकर पंजाब के तस्कर को भेजता था लोकेशन
आरोपी से 25 ग्राम चिट्टा बरामद, मामले की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हो रही चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के तस्कर के इशारे पर आरोपी जगह-जगह चिट्टा छिपाता था और व्हाट्सएप से लोकेशन पंजाब के तस्कर को भेजता था। पुलिस ने जुब्बल में आरोपी से 25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम जब्त किया। इसके बाद अलग-अलग जगह छुपाया गया 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया। यह बरामदगी आरोपी रविंद्र कुमार के मोबाइल फोन से मिली तकनीकी लोकेशन और उसकी निशानदेही के आधार पर हुई। पुलिस थाना जुब्बल में 15 जुलाई को एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी रविंद्र कुमार को 10 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण से कुल 13 अलग-अलग स्थानों की जानकारी मिली। इन लोकेशनों के आधार पर 17 और 18 जुलाई को आरोपी से लगातार दो दिनों तक निशानदेही करवाई गई। आरोपी की निशानदेही और मोबाइल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह तलाशी एनएच-705 पर सनाभा (खड़ापत्थर) से सरस्वती नगर के बीच चिह्नित स्थानों पर हुई। इस दौरान तीन अलग-अलग जगह से लगभग पांच-पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 15 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी चिट्टे को विभिन्न जगहों पर छिपाता था। वह इन स्थानों की जानकारी अपने मुख्य सप्लायर को व्हाट्सएप के जरिये भेजता था। यह सप्लायर पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाशी में जुट गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। यह कार्रवाई इसी अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ना है। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की जानकारी इसमें सहायक सिद्ध हो रही है। इस मामले में आगे की जांच से और खुलासे होने की उम्मीद है।