फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Symposium on Chemistry at Ani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में रसायन विज्ञान पर संगोष्ठी

Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Symposium on Chemistry at Ani College
आनी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने वाले विद्यार्थी। स्रोत:
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी के रसायन विज्ञान विभाग ने 21 अक्तूबर को साइंस सोसायटी की शैक्षणिक गतिविधि के तहत विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी का संचालन सहायक प्राध्यापक विजय कुमार के नेतृत्व और निर्देशन में किया गया। संगोष्ठी में कुल 16 विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद प्रश्नोत्तर और विचार-विमर्श किया गया, जिससे विद्यार्थियों को विषय की गहरी समझ विकसित करने और अपने विचार तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के संप्रेषण कौशल और विषयगत दक्षता को बढ़ाने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों और रसायन विज्ञान विभाग को बधाई दी। वहीं, विजय कुमार ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अनुशासित, समयबद्ध और विषय-केंद्रित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी शैक्षणिक क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article