फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sushant and Priya Negi won the title of Best Athlete

Rampur Bushahar News: सुशांत और प्रिया नेगी को बेस्ट एथलीट का खिताब

Sun, 18 May 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sushant and Priya Negi won the title of Best Athlete
रिकांगपिओ में जिला पुलिस की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता टीम एसपी किन्नौर के साथ। स्त
किन्नौर पुलिस ने किया तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किए विजेता खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला पुलिस ने तीन दिवसीय जिला पुलिस खेल एवं प्राधिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया। पुलिस लाइन रिकांगपिओ में 17 मई तक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अंतिम दिन पुलिस ने सात किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें पुरुषों में बेस्ट एथलीट सुशांत और महिलाओं में आरक्षी प्रिया नेगी बेस्ट एथलीट चुने गए। 45 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में अजीत राम प्रथम, महिला वर्ग में सुनीता देवी प्रथम स्थान पर रहे। समापन समारोह में जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिला किन्नौर अभिषेक शेखर ने बताया कि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पुलिस, आईटीबीपी, विजिलेंस और होमगार्ड के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान वाॅलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, 800 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि के समक्ष प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। रस्साकशी में महिला वर्ग में होम गार्ड की महिला कर्मचारी प्रथम, पुरुष वर्ग में आईटीबीपी की टीम ने पुलिस की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पुलिस जवान आरक्षी नरेश कुमार ने प्रथम स्थान और 200 मीटर में आरक्षी सुशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल महिला वर्ग में किन्नौर पुलिस प्रथम और पुरुष वर्ग में भी किन्नौर पुलिस की टीम ने सीटीएस विजिलेंस की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में किन्नौर पुलिस ने आईटीबीपी की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।

रिकांगपिओ में जिला पुलिस की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता टीम एसपी किन्नौर के साथ। स्त

रिकांगपिओ में जिला पुलिस की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता टीम एसपी किन्नौर के साथ। स्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed