फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sunda sneyi road condition vary bad

सुंडा-सनेई सड़क खस्ताहाल, सैकड़ों बागवान परेशान

Sat, 18 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sunda sneyi road condition vary bad
जगुनी से सनई खस्ताहाल सड़क का छाया चित्र। - फोटो : RAMPUR-HP
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत से गुजरने वाली सुंडा-सनेई सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। एक महीने के बाद क्षेत्र में सेब शुरू होने वाला है लेकिन लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। ऐसे में बागवानों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

सुंडा से जगुणी तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का हिस्सा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। इसके आगे जगुणी से सनेई तक करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण स्टेट फंड से किया गया है। नियमाें के मुताबिक पीएमजेएसवाई से निर्मित सड़क पांच सालों की अवधि में खराब होने पर ठेकेदार को मरम्मत करवानी होती है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण ठेकेदार ने अंतिम वर्ष का कार्य नहीं किया है। इस वजह से सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। जगुणी से सनेई तक दो साल पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क के कुछ हिस्से को दुरुस्त किया है लेकिन हाल ही में हुई बारिश के चलते यह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

इसी मार्ग से सुंडा, रायाशरण, कराली, थाना, जगुणी, सनेई, पनोली और बाहली की तरफ सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। इन लोगों को सड़क की खस्ताहालत के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों के मुताबिक वह और जनप्रतिनिधि कई बार विभागीय स्तर पर सड़क की दयनीय हालत का मुद्दा उठा चुके हैं। मगर विभाग की ओर से सुध नहीं लेने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और विभाग की लचर कार्यशैली के चलते ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। ग्रामीण लायक राम, गोेकुल राम, अजय कुमार, सीताराम, गोवर्धन दास, गुरजीत, प्रेमलाल, दिनेश, योगराज और भूषण कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने विभाग से सड़क की हालत को सेब सीजन से पूर्व दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल ने माना कि सड़क की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जगुणी से सनेई तक दो किलोमीटर टारिंग पैच वर्क का टेंडर लगाया जा चुका है। सुंडा से जगुणी तक पैच वर्क का कार्य भी 15 जुलाई तक पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed