फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sunda-Sanei road closed due to landslide

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेई सड़क भूस्खलन से बंद, सेब सीजन चरम पर, बागवान परेशान

Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की बसें अब सुंडा पॉइंट तक ही सवारियों को छोड़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत के ऊपरी गांवों को जोड़ने वाली सुंडा-सनेई सड़क शुक्रवार सुबह से भूस्खलन के कारण फिर बंद हो गई है। इससे आपदा प्रभावित क्षेत्र सुंडा में किसानों, पशुपालकों और बागवानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सेब सीजन के बीच यह समस्या विशेष रूप से गंभीर बनी हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें अब सुंडा पॉइंट तक ही सवारियों को छोड़ रही है। इसके आगे आधे दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को करीब सात किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। बीते कई वर्षों से इस आपदा क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है। हर साल बरसात में सड़क बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने एक समिति गठित की थी। इस समिति के सदस्यों ने हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। समिति एक सप्ताह के भीतर वैज्ञानिक आकलन के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। उपायुक्त के माध्यम से इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता है। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार को सड़क पर जेसीबी तैनात कर दी थी। हालांकि, भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थरों का गिरना लगातार जारी है। इस कारण सड़क को बहाल करने का काम करना मुश्किल हो रहा है। विभाग को प्रतिकूल मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


सुंडा पॉइंट पर वाहनों की आवाजाही शुक्रवार सुबह से बंद है। जेसीबी वीरवार से तैनात है। खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते मलबा गिरने से काम करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। - अजय श्याम, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article