फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sujay Agarwal of Rohru became the state co-convener of Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के सुजय अग्रवाल राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक बने

Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sujay Agarwal of Rohru became the state co-convener of Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization
सुजय अग्रवाल बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक।
रोहड़ू। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सुजय अग्रवाल को हिमाचल प्रदेश का सह संयोजक नियुक्त किया है। अग्रवाल पूर्व में नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं और इस बार फिर पार्षद चुने गए हैं। अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार और प्रदेश अध्यक्ष सचिन मिरुपा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पद जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। यह संगठन दिवंगत राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य गांवों तक लोकतंत्र मजबूत करना है। उन्होंने स्थानीय निकायों की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। संगठन कांग्रेस की नीतियों और ग्रामीण विकास को जन-जन तक पहुंचा रहा है। अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया और विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article