फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sucheta was elected head of Thanadhar, Upa of Bhutti and Himani of Singhal Narkanda Panchayat

Rampur Bushahar News: थानाधार में सुचेता, भुट्टी में उपा और सिंघल नारकंडा पंचायत से हिमानी चुनीं प्रधान

Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी उम्मीदवारों का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा विकास खंड में पंचायतों के चुनाव परिणाम मंगलवार देर रात को घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही पंचायतों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नव निर्वाचित प्रधानों को ग्रामीणों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ बधाई दी। थानाधार पंचायत से सुचेता ठाकुर को प्रधान चुना गया। इनके अलावा भुट्टी से उपा देवी, जरोल से गोविंद मेहता, सिंहल-नारकंडा से हिमानी कैंथला, मधावनी से रंजना ठाकुर, शलोटा से अंजू मंगल, डीब से योगराज पराशर और कोटीघाट पंचायत से चूड़ामणि को प्रधान चुना गया। वहीं, जंजैली पंचायत से कैलाश चंद और घडेवथी (ओडी) पंचायत से प्रकाश ठाकुर को प्रधान चुना गया। उप प्रधान पद के लिए कोटिघाट पंचायत से देवेंद्र कुमार, जंजैली से शिव राम, सिंहल-नारकंडा से सुरेंद्र वर्मा, डीब से बीलबल वर्मा, घडेवथी से हरदयाल ठाकुर और मधावनी से नितेश कुमार विजयी हुए। चुनाव परिणामों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया। कई जगह लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर लोकतंत्र के इस पर्व का उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article