{"_id":"698f120df23957fe20058720","slug":"successful-passing-of-two-roads-in-tharol-and-darkoti-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154099-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: थरोल और दरकोटी पंचायत में दो सड़कों की सफल पासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: थरोल और दरकोटी पंचायत में दो सड़कों की सफल पासिंग
विज्ञापन
दवांडी, कथांडी व आसपास के गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। थरोल पंचायत के गांव दवांडी, कथांडी की कथांडीनाला से घरटीनाला संपर्क सड़क और दरकोटी पंचायत के चमेलनाला सड़क की सफल पासिंग कर दी गई है। इन दोनों सड़कों के पास होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन सड़कों की पासिंग नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटखाई कुलदीप ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार ने रिबन काटकर दोनों सड़कों की पासिंग की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। ग्रामीणों ने बताया कि इन मार्गों के निर्माण से अब दवांडी, कथांडी व आसपास के गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे न केवल दैनिक आवागमन सरल होगा, बल्कि विद्यार्थियों, रोगियों तथा कृषि व बागवानी उत्पादों के परिवहन में भी समय और खर्च की बचत होगी। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में खराब मार्गों के कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों ने यह भी आशा जताई है कि निकट भविष्य में इन सड़कों का औपचारिक उद्घाटन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की ओर से किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोक निर्माण विभाग तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। थरोल पंचायत के गांव दवांडी, कथांडी की कथांडीनाला से घरटीनाला संपर्क सड़क और दरकोटी पंचायत के चमेलनाला सड़क की सफल पासिंग कर दी गई है। इन दोनों सड़कों के पास होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन सड़कों की पासिंग नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटखाई कुलदीप ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार ने रिबन काटकर दोनों सड़कों की पासिंग की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। ग्रामीणों ने बताया कि इन मार्गों के निर्माण से अब दवांडी, कथांडी व आसपास के गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे न केवल दैनिक आवागमन सरल होगा, बल्कि विद्यार्थियों, रोगियों तथा कृषि व बागवानी उत्पादों के परिवहन में भी समय और खर्च की बचत होगी। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में खराब मार्गों के कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों ने यह भी आशा जताई है कि निकट भविष्य में इन सड़कों का औपचारिक उद्घाटन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की ओर से किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोक निर्माण विभाग तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।