{"_id":"68d2873c129493d4190010d6","slug":"sub-health-center-jogani-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144494-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उपस्वास्थ्य केंद्र जोगणी में लटके ताले, उपचार के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उपस्वास्थ्य केंद्र जोगणी में लटके ताले, उपचार के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन
स्टाफ के अभाव में उप स्वास्थ्य केंद्र जोगणी में लटका ताला। संवाद
आपदा में सड़क भी बंद, बढ़ीं परेशानियां, इलाज के लिए 40 से 45 किमी दूर रामपुर जाना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम उपस्वास्थ्य केंद्र जोगणी के गेट पर ताला लटका हुआ है। वहीं, बरसात के कारण सड़क भी बंद है। क्षेत्रों के लोगों को सर्दी, जुकाम जैसी मामूली बीमारी के उपचार के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुनिश पंचायत के जोगणी में सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र तो खोला है, लेकिन स्टाफ के अभाव में ताला लटका हुआ है। इस केंद्र पर मुनिश और काशापट पंचायतों के लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। लाेगों को उपचार के लिए 40 से 45 किलोमीटर रामपुर जाना पड़ रहा है। बरसात के कारण इन पंचायतों की सड़कें भी बाधित है, जिससे मरीजों को पैदल भी चलना पड़ रहा है। काशापाट पंचायत की प्रधान पुष्पा सनाटू और मुनिश पंचायत के प्रधान भजन दास ने बताया कि पंचायत में सरकार की ओर से खोले गए स्वास्थ्य केंद्र में अधिकांश समय में ताला लटका होता है। मामूली सी बीमारी होने पर भी लोगों को दूर के स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पंचायत के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ तैनात करने का ज्ञापन भेजा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों में खासा रोष है और चेताया है कि यदि हालत ऐसे ही रहे, तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
जोगणी में स्वास्थ्य कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त चल रहे हैं। आउटसोर्स पर सीएचओ की भर्ती की गई। जल्द स्वास्थ्य सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।-- डॉ. गगन शर्मा, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम उपस्वास्थ्य केंद्र जोगणी के गेट पर ताला लटका हुआ है। वहीं, बरसात के कारण सड़क भी बंद है। क्षेत्रों के लोगों को सर्दी, जुकाम जैसी मामूली बीमारी के उपचार के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुनिश पंचायत के जोगणी में सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र तो खोला है, लेकिन स्टाफ के अभाव में ताला लटका हुआ है। इस केंद्र पर मुनिश और काशापट पंचायतों के लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। लाेगों को उपचार के लिए 40 से 45 किलोमीटर रामपुर जाना पड़ रहा है। बरसात के कारण इन पंचायतों की सड़कें भी बाधित है, जिससे मरीजों को पैदल भी चलना पड़ रहा है। काशापाट पंचायत की प्रधान पुष्पा सनाटू और मुनिश पंचायत के प्रधान भजन दास ने बताया कि पंचायत में सरकार की ओर से खोले गए स्वास्थ्य केंद्र में अधिकांश समय में ताला लटका होता है। मामूली सी बीमारी होने पर भी लोगों को दूर के स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पंचायत के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ तैनात करने का ज्ञापन भेजा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों में खासा रोष है और चेताया है कि यदि हालत ऐसे ही रहे, तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
जोगणी में स्वास्थ्य कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त चल रहे हैं। आउटसोर्स पर सीएचओ की भर्ती की गई। जल्द स्वास्थ्य सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन