{"_id":"6a6350e940d6e3d6f708f577","slug":"sub-division-level-red-cross-fair-to-be-held-in-nirmand-in-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165561-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड में अक्तूबर में होगा उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड में अक्तूबर में होगा उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेला
विज्ञापन
निरमंड में रेडक्रॉस की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
रेडक्रॉस की आय बढ़ाने को लेकर बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक हुई। अध्यक्षता सोसायटी के इकाई अध्यक्ष एवं एसडीएम जगदीप सिंह राठौर ने की। पंचायत समिति सभागार निरमंड में आयोजित इस बैठक में सोसायटी के लाइफ टाइम सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले सोसायटी के पिछले आय-व्यय का हिसाब पटल पर रखा गया। इसके बाद एसडीएम राठौर ने सदस्यों से उपमंडलीय रेडक्रॉस सोसायटी को सुदृढ़ करने और इसकी आय बढ़ाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में निरमंड में बड़े स्तर पर उपमंडलीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से उपमंडल स्तर पर दो रक्तदान शिविर और दो निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। अगस्त माह के पहले सप्ताह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी लाइफ टाइम सदस्यों ने आश्वस्त किया कि वे रेडक्रॉस सोसायटी यूनिट निरमंड के उत्थान के लिए सदस्यता अभियान चलाने और फंड एकत्रित करने की मुहिम चलाएंगे।