{"_id":"6ab7b27e2271a531340e30cd","slug":"students-won-in-compitition-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170765-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिया ने चित्रकला में जीता प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिया ने चित्रकला में जीता प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
आनी स्कूल में मेरा गांव, मेरी पहचान थीम पर करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने की। प्रतियोगिता में रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, कशिश, अक्षिता, नैंसी, सृष्टि, नेहा, दिव्यांशी और अंजना ने भी आकर्षक पेंटिंग बनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने कहा कि हिम संस्कृति संस्था की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थियों ने आनी क्षेत्र के प्राचीन गांवों, देवी-देवताओं के मंदिरों और स्थानीय संस्कृति को चित्रों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। अभी तक 7 स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इनमें राजकीय केंद्रीय प्राथमिक स्कूल आनी, पीएम श्री स्कूल आनी, सरस्वती विद्या मंदिर, लॉरेंस पब्लिक स्कूल, एसडीए मिशन स्कूल और कन्या विद्यालय शामिल हैं। सभी विजेताओं को एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट 29 सितंबर को हिमा संस्कृति सम्मान समारोह में पुरस्कृत करेंगे।
हिम संस्कृति सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने कहा कि आनी ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मेरा गांव, मेरी पहचान थीम के तहत आनी, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा सहित भारत के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक स्थलों को अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया।