फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were provided with information about mental health

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी

Fri, 18 Sep 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए 'मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता' पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। एफआरयू. कोटखाई की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. लाक्षी नेगी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसिलिंग सेल ने इस व्याख्यान का आयोजन किया। कॅरिअर काउंसिलिंग सेल के संयोजक विनोद गुप्ता ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। डॉ. लाक्षी नेगी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन की जानकारी दी। उन्होंने मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। लाक्षी नेगी ने छात्रों को मानसिक तनाव समझने और विशेषज्ञों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटकीय भूमिकाओं के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के विषयों को प्रस्तुत किया। इससे उन्हें इन विषयों को प्रभावी ढंग से समझने का अवसर मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article