फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were motivated to vote in the annual function

Rampur Bushahar News: वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Thu, 21 Mar 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
-घुमारवीं कॉलेज में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अकादमिक, खेल, एनएसएस, रोवर रेंजर, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, जेंडर चैंपियन क्लब, इको क्लब, टैलेंट हंट, कन्या छात्रावास, रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, नाटक, एकल गान, समूह गान, पंजाबी भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों को बधाई और भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. रिपन कुमार, प्रो. रीना शर्मा ने मंच संचालन और प्रो. प्रीतम लाल ने सभी का धन्यवाद किया। समारोह में डॉ. ज्योति प्रभा, पीटीए प्रधान शशिभूषण, पीटीए कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज का शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इनसेट
समारोह में इन्हें किया सम्मानित

स्वाति, कल्पना, दीया, शिवानी, नमिता, गौरव, नैंसी, कृतिका, मनीषा धीमा, वैभव, कुलदीप, अक्षित, तान्या, शालिनी, राखी, किरण, रक्षित, अक्ष, आरती, रितिक, शगुन, अंकिता, सोनिका, प्रियंका, स्वेता, साक्षी, दीक्षा, ईशा, रोहित, उर्वशी, तमन्ना, काजल, धीरज, डिंपल, अंबिका, सत्यम, आर्यन, पल्लवी, अंकिता, शिल्पा, संगीता, रिया, नेहा, शिखा, आस्था, ऋषिता, निखिल, हर्ष, मन्नत, पलक, नितिका, कनिका, गुलशन, ज्योतिका, कंचन, मोहित, अंकुश, अभिषेक, पूनम, ऋषक्षभ, लक्की, अंजू बाला, सविता, ईशा, दिव्या, रीना, शालिनी, भारती, शिल्पा, नीरज, खुशबू, आयुष, शैल्जा, उदित, आदिति, सुमित, कनक, शोभा, अंशुल, सुजल, अजय, शुभम, मोहित, अनिल, देसराज, मीनाक्षी, आशिश, अनमोल, राजीव, राजेंद्र, पार्थ, अनमोल, तमन्ना, रिया, करण, निखिल, रोहित, दीपिक, विनोद, शक्ति, रमेश, राकेश सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed