फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were made aware about AIDS disease in Seema College

Rampur Bushahar News: सीमा महाविद्यालय में एड्स रोग के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about AIDS disease in Seema College
रेड बिन क्लब की ओर से सीमा काॅलेज में आयोजित की गई एड्स जागरूकता कार्यशाला में भाग लेने वाले प्
रेड बिन क्लब ने किया एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह काॅलेज सीमा में बुधवार को रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति इस दिशा में कार्यरत है, वह मानवता के हित में सेवा दे रहा है। हमारा संस्थान ऐसे सभी प्रयासों का हृदय से समर्थन करता है। डॉ. अनिल चौहान और डॉ. राय सिंह नेगी ने कहा कि एचआईवी पीड़ितों को सम्मान और सहयोग की आवश्यकता है। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रवि किरण शर्मा और डॉ. अश्वनी शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यशाला की रूपरेखा, उद्देश्य और एड्स जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर जानकारी दी। डीडीयू अस्पताल शिमला से आए अधिकारी रमिंद्र और राकेश ने एचआईवी संक्रमण, परामर्श प्रणाली, आधुनिक उपचार प्रक्रियाओं और जागरूकता अभियानों की भूमिका पर जानकारी दी। अक्षी और कृतिका ने युवाओं में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और सही जानकारी पहुंचाने के महत्व पर बल दिया। शिविर में सरस्वतीनगर, कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू और आसपास के क्षेत्रों के महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को वास्तविक अनुभव, परामर्श प्रणाली, एड्स परीक्षण, सुरक्षित व्यवहार एवं समाज में स्वीकार्यता जैसे पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब टीम श्रुति, वैष्णवी, त्रिज्या, सुप्रिया, दिया, तनीषा, महक, रितिका, सानिया, स्वीटी, महक शर्मा, विनय, आयुष ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। इस अवसर पर लोेकेंद्र ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, अमृत, हरपल और रंजना कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed