{"_id":"6a5a1b111feaca682805ea2b","slug":"students-were-informed-about-the-national-education-policy-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164983-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी जानकारी
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में शुक्रवार को बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विषयवार सुविधाओं और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का सेल की समन्वयक प्रो. अनीता राठौर ने शुभारंभ किया। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के क्लबों, विषय-आधारित सोसायटियों और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराया।
कार्यक्रम में डॉ. राजेश आजाद ने बीएससी, प्रो. प्रदीप ठाकुर ने बीकॉम तथा डॉ. विक्रांत ठाकुर और डॉ. पूनम ठाकुर ने बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं, उसकी कार्यप्रणाली और पाठ्यक्रम की संरचना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध शैक्षणिक विकल्पों और बहुविषयक अध्ययन प्रणाली से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उनकी उच्च शिक्षा की यात्रा को सुगम बनाना रहा।