{"_id":"6734957c6945e0cc1a0ebc43","slug":"students-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-a-drug-free-society-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124681-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रों ने रैली निकाल कर नशामुक्त समाज का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रों ने रैली निकाल कर नशामुक्त समाज का दिया संदेश
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग में सात दिनों तक चले एनएसएस शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन वर्मा ने की।
एनएसएस के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि सात दिनों में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान, नशे के खिलाफ जनता को जागरूक किया। पर्यावरण बचाने के अलावा कई गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन समारोह के दिन बच्चों ने विद्यालय परिसर से लेकर बाजार में रैली निकाल कर जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया। थाना प्रभारी ठियोग जसवंत सिंह ने बच्चों को नशे पर लगाम लगाने के लिए किस तरह से कार्य किया जा सकता है, इस बारे में जागरूक किया। वहीं समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को नवाजा गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, भूपिंदर कंवर, अजय भारद्वाज, राजेश शर्मा और अनिल वेकटा सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद