फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students of Sarvepalli Radhakrishnan B.Ed College returned from educational tour

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से रू-ब-रू हुए प्रशिक्षु

Wed, 26 Jun 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students of Sarvepalli Radhakrishnan B.Ed College returned from educational tour
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने गिरी गंगा और चांशल घाटी का किया भ्रमण।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण से लौटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड कॉलेज नोगली के छात्र-छात्राएं दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से लौट आए हैं। भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से प्रशिक्षु रू-ब-रू हुए। प्रधानाचार्य सीमा भारद्वाज ने कहा कि करीब 90 प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने चांशल घाटी, हाटकोटी मंदिर और गिरी गंगा का दौरा किया और इनका इतिहास जाना। शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत, ऐतिहासिक, रमणिक पर्यटक स्थलों और प्राकृतिक स्रोतों के विषय में जागरुकता लाना था। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस तरह की गतिविधियों पर बल दिया जाना आवश्यक है। प्रधानाचार्या सीमा भारद्वाज ने बताया कि संस्थान हमेशा ही पढ़ाई के साथ साथ प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाता है। इस मौके पर सहायक आचार्य राजेंद्र सदरेट, यशवंत ठाकुर, अनमा नेगी और उपासना ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed