फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students are not getting Hindi books from the depots of the Education Board.

Rampur Bushahar News: शिक्षा बोर्ड के डिपुओं से छात्रों को नहीं मिल रही हिंदी की किताब

Tue, 04 Mar 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा सत्र को शुरू हुए बीस दिन का समय निकल गया है। अभी तक शिक्षा बोर्ड के बुक डिपुओं से छात्रों को चौथी कक्षा की हिंदी की किताब उपलब्ध नहीं हो रही है। निजी स्कूलों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि पहली से ही बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम की पुस्तकें पढ़ाना अनिवार्य की जाएं। बोर्ड के निर्देश के बाद निजी स्कूलों ने बाजार के बुक डिपुओं से निर्धारित पाठ्यक्रम की पुस्तकें खरीदनी शुरू कर दी हैं। पता चला कि रोहड़ू उपमंडल में अधिकांश निजी और सरकारी स्कूलों को चौथी कक्षा की हिंदी पुस्तक उपलब्ध नहीं हो रही है। बिना किताब स्कूल में छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। स्कूल को खुले करीब 18 दिन कर समय निकल गया है। एक मार्च से अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। रोहड़ू, चिड़गांव सहित आसपास के सभी बुक सेलर कह रहे कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपुओं से अभी तक चौथी कक्षा की हिंदी की पुस्तक उपलब्ध नहीं हो रही। इसके लिए वे एडवांस में मूल्य देने को तैयार है। पुस्तक विक्रेताओं का कहना है कि उनके पास निजी स्कूलों से इसकी मांग आ रही है। स्कूलों को पाठ्यक्रम की बाकी पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक हिंदी की पुस्तक नहीं मिली है। शिक्षा बोर्ड उल्टा निजी स्कूलाें व पुस्तक विक्रेताओं को झूठा बता रहा है। यहां तक कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड के स्थानीय डिपुओं में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास सभी पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए बोर्ड से अधिकृत नहीं है।

--हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि वे कार्यालय से बाहर फील्ड में गए हैं। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव प्रकाश ने बताया कि उनके पास पर्याप्त स्टाॅक है। उनको इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed