फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   student organised railly in nankhari rampur on enviornment day

स्कूली बच्चों ने सड़कों पर उतर कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
student organised railly in nankhari rampur on enviornment day
ननखडी में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकालते छात्र और छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/ननखड़ी। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कई स्थानों पर स्कूली बच्चों ने सड़कों पर उतर कर जागरूकता रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर स्कूली छात्राओं ने स्कूल परिसर से ननखड़ी बाजार तक रैली निकाली। छात्रों ने जन-जन की है यही पुकार, वृक्ष लगाओ करो उधार के नारे लगाए। स्कूली बच्चों ने पाठशाला के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमार जिष्टू ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं सर्वपल्ली राधाकृष्ण बीएड/एमएड संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय निदेशक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर अंजू नेगी के मार्गदर्शन पर प्रदूषण से बचने व वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी और नाटी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया। संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. नवीन मोक्टा ने संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे विचार साझा किए। वहीं, रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में भी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। कविता उच्चारण प्रतियोगिता में आयुष ने पहला, भाविका ने दूसरा, पोस्टर मेकिंग में सरस्वती ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार साझा किए और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कृष्ण ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, सनम, शिक्षा, आशु, मोनिका, पिंगला और दीपिका सहित अन्य मौजूद रहे।

वहीं स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर में भी पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर जेकेजी से दूसरी कक्षा तक के छात्रों को प्रकृति की सैर करवाई। वहीं, विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने वन विभाग के विश्राम गृह के उद्यान का भ्रमण किया और पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए गए। इस दौरान छात्रों के लिए खेलों और नृत्य का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed