{"_id":"6953c0d57c6681162306b604","slug":"stray-animals-are-being-sent-from-kumarsain-to-baddi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151236-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन से लावारिस पशुओं को भेजा जा रहा बद्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन से लावारिस पशुओं को भेजा जा रहा बद्दी
विज्ञापन
मौसम खराब होने पर पशुधन को नुकसान से बचाने की प्रक्रिया हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए उपायुक्त शिमला ने क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं को सुरक्षित स्थानों में भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब तक नारकंडा से 17 पशुओं को बद्दी भेजा गया है, जबकि उपमंडल कुमारसैन में चिह्नित 50 पशुओं को जल्द ही सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। उपमंडल कुमारसैन के तहत आने वाली सभी पंचायतों से चिह्नित लावारिस पशुओं को गर्म स्थान पर भेजने के उपायुक्त शिमला के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बीते दिनों में जो पशु पशुशाला नोगली और दत्तनगर के लिए भेजे गए थे, अब उन पशुओं को बद्दी भेजा जा रहा है। मंगलवार को नारकंडा की शीला पंचायत से 17 पशुओं को गाड़ी नंबर एचपी 95-2060 में बद्दी भेजा गया। क्षेत्र में आगामी एक सप्ताह में चिह्नित 50 पशुओं को भी जल्द ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा। पशुपालन विभाग के डॉ. रूपेश शांडिल ने बताया कि क्षेत्र में चिह्नित किए गए पशुओं को जल्द ही सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम के खराब होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में कहीं पशुधन को नुकसान न हो, इसे देखते हुए सरकार की ओर से जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उन्हें अमल में लाया जा रहा है।