फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stones falling on the roads of Nithar area at various places

Rampur Bushahar News: नित्थर क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गिर रहे पत्थर

Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stones falling on the roads of Nithar area at various places
नित्थर (कुल्लू)। बारिश के दौरान नित्थर क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह पत्थर गिरे हैं। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नित्थर-लूहरी मार्ग पर पानीधार के साथ पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरे हैं। दलाश-अमरबाग में भी बड़े पत्थर सड़क पर गिरे हैं, जिससे लोगों को डर के साये में सफर करना पड़ रहा है। भूस्खलन प्वाइंट जाजर, खेगसू और शानी में मलबा सड़क पर आ गया है। इससे ग्रामीणों को दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने कहा कि सड़क से मलबा और पत्थर उठाने का कार्य किया जा रहा है ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article