फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State level pensioner day organised in Ghumarwin

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से पेंशनरों में उत्साह और संतोष : सीता राम

Thu, 18 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
State level pensioner day organised in Ghumarwin
घुमारवीं में आयोजित हुए राज्य स्तरीय पेंशनर सम्मेलन में पहुंचे ठियोग के पेंशनर। स्रोत : एसोसिएश
. घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस में ठियोग के पेंशनर भी हुए शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हजारों पेंशनरों को राहत देने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के पेंशनरों में उत्साह और संतोष है। यह बात ठियोग ब्लॉक पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीता राम भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक महीने के भीतर पेंशनरों के मेडिकल बिलों की अदायगी करने की बात कही है, जिससे पेंशनरों में राहत है। हिमाचल प्रदेश राज्य पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने घुमारवीं में राज्य स्तरीय पेंशनर सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में ठियोग ब्लॉक से भी पेंशनरों ने भाग लिया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों की सभी लंबित मांगों को आगामी बजट में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से छठे वेतन आयोग के लंबित एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) के बकाया एरियर समेत अन्य जायज मांगों के शीघ्र समाधान की घोषणा की, जिससे पेंशनर्स में खुशी है। इस अवसर पर एसोसिएशन के तुलसी राम शर्मा, बीआर शर्मा, सोहन लाल शर्मा, शिव लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दुर्गादत्त शर्मा, मोहन लाल शर्मा सहित अन्य सम्मेलन में शामिल होने घुमारवीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article