फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State Electricity Board Union Meeting, Rampur Bushahr, Shimla

कार्यालय में तैनात फील्ड कर्मचारियों को तुरंत फील्ड में भेजा जाए : यूनियन

Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी कर्मचारियों की कमी की मार झेल रहे फील्ड कर्मचारी
विज्ञापन

राज्य विद्युत बोर्ड यूनियन की बैठक में कई मुद्दे जोर-शोर से उठे
चेताया, 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो कार्यालय पहुंच कर करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी यूनियन रामपुर की बैठक फील्ड हॉस्टल में हुई। यूनिट अध्यक्ष जवाहर लाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई मुद्दे गरमाए। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में आ रही ज्वलंत समस्याएं जोर-शोर से उठीं। वहीं, तकनीकी कर्मचारियों की कमी को लेकर भी चिंता जताई गई और कार्यालय में तैनात फील्ड कर्मचारियों को तुरंत फील्ड में भेजने की मांग उठाई गई। बैठक में अध्यक्ष जवाहर लाल नेगी ने कहा कि तकनीकी फील्ड कर्मचारी, टीमेट, सहायक लाइनमैन, लाइनमैन, सब स्टेशन हेल्पर और एसएसए की कंफर्म तुरंत की जाए। इसके अलावा तकनीकी फील्ड कर्मचारियों की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) शीघ्र करवाई जाए। बैठक में सभी सेक्शनों में फ्यूज तार, पीवीसी टेप, सीढ़ी, स्नोकिट, बरसाती और ग्लब्स सहित आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई। सभी सेक्शनों में स्वच्छ पेयजल और फर्नीचर की सुविधा मुहैया करवाने की मांग रखी। यूनिट सचिव सोजू राम ने कहा कि फील्ड कर्मियों की भारी कमी को देखते हुए कार्यालय में तैनात फील्ड कर्मचारियों को तुरंत फील्ड में भेजा जाए। यूनियन ने कहा कि तकनीकी फील्ड कर्मचारियों की भारी कमी के कारण कर्मी अत्यधिक दवाब में काम करने को मजबूर हैं। कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगातार कार्य करने के लिए विवश हैं। कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में टीए बिल के जो नियम है, इसमें आवश्यक संशोधन तुंरत किए जाएं। बैठक में यूनियन ने चेताते हुए कहा कि यदि मांग पत्र पर 10 दिन के भीतर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो रामपुर मंडल के तमाम तकनीकी कर्मचारी कार्यालय में आकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed