फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Staff shortage in the revenue department in subdivision Nirmand, thousands of people are troubled

Rampur Bushahar News: तीन पटवारियों के कंधों पर 10 पटवार सर्किल का बोझ

Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
.उपमंडल निरमंड में राजस्व विभाग में स्टाफ का टोटा, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन

. राजस्व संबंधी कार्यों और प्रमाणपत्र बनाने के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण
. सरकार के घरद्वार बेहतर सुविधा के दावे हो रहे हवा हवाई
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)।
ग्रामीण इलाकों में सरकार की ओर से लोगों को घरद्वार बेहतर सुविधा देने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल में अलग तस्वीर सामने है। कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में पटवारियों के 10 में से 7 पद रिक्त चल रहे हैं। हर कानूनगो वृत्त में एक पटवारी को दो से तीन पटवार सर्किलों का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में जहां ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं 10 पटवार सर्किल का बोझ तीन पटवारियों के कंधों पर है। सरकार की अनदेखी के कारण जहां ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं जनता को प्रमाणपत्र बनाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। रिक्त पदों के कारण जनता के अधिकांश भूमि से जुड़े मामले लटके हुए हैं। हैरानी की बात है कि पद कई साल से खाली होने के बाद भी निरमंड से पटवारियों का तबादला किया जा रहा है। सरकार रिक्त हुए पदों को नहीं भर रही है। इसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। तहसील और उपतहसील नित्थर के 10 पटवार वृत्त में से वर्तमान में केवल 3 में ही पटवारी कार्यरत हैं। 7 पटवार वृत्त के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। कुछ समय पहले तक 7 पटवारी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में चार पटवारियों को पदोन्नति मिली है। इसके बाद निरमंड में सिर्फ 3 पटवारी रह गए हैं। पटवारियों को अतिरिक्त कार्यभार देकर काम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नामांतरण, जमाबंदी, सीमांकन और नक्शा तैयार करने जैसे जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। दर-दर भटकना पड़ रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बार-बार पटवार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे जहां उनका समय बर्बाद हो रहा है। वहीं, अतिरिक्त पैसों की भी चपत लग रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में पटवारियों की तैनाती की जाए।

उपमंडल में पटवारियों के रिक्त पदों को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान होगा। - रजत शर्मा, तहसीलदार निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article