फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Spot counseling in Engineering College Kotla on November 10

इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में 10 नवंबर को होगी स्पॉट काउंसलिंग

Mon, 08 Nov 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
इज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में छात्रों की स्पॉट काउंसलिंग से एडमिशन होगी। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर में खाली सीटों को भरने के लिए 10 नवंबर को स्पॉट काउंसलिंग रखी है।
विज्ञापन

कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में भी सिविल और मैकेनिकल की खाली सीटें भरी जा रही हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के सहायक प्रो. ई. अंशुल सूद ने बताया 40 सीटें सिविल और 56 सीटें मैकेनिकल की खाली हैं। इन सभी सीटों के लिए 10 नवंबर को स्पॉट काउंसलिंग कोटला कॉलेज में होगी। स्पॉट काउंसलिंग में कोटला कॉलेज के साथ लगते रामपुर, किन्नौर, कुमारसैन और कुल्लू के छात्रों के लिए भी सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

स्थानीय छात्रों को घरद्वार पर बीटेक करने का सुनहरा अवसर है। कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज रामपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला और सरकार का बड़ा शिक्षण संस्थान है। कोटला में पहली बार प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। स्पॉट काउंसलिंग में फिजिक्स, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, इनफॉर्मेटिक्स, बॉयो टेक्नोलॉजी, तकनीकी वोकेशनल सब्जेक्ट, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स और बिजनेस स्टडी में से किसी तीन विषयों में जमा दो की परीक्षा पास करने वाले छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि इच्छुक छात्र 10 नवंबर को कॉलेज में मूल प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों और उनकी छाया प्रति के साथ उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उनको 1550 रुपये फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed