{"_id":"5d7bbe6a8ebc3e93de124283","slug":"sports-rampur-hp-news-sml307353468","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुन्न जोन के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुन्न जोन के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के नमहोंग में आयोजित खंड स्तरीय 26वीं अंडर-12 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर खुन्न ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं एकलगान और भाषण प्रतियोगिता में आनी विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक उत्तम राम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सात जोन के लगभग 350 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
वॉलीबाल छात्रा वर्ग में आनी जोन ने पहला और खुन्न ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में आनी ने पहला और कोठी ने दूसरा स्थान झटका। छात्रा वर्ग की कबड्डी में खुन्न जोन प्रथम और दलाश द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो छात्र एवं छात्रा वर्ग में खुन्न ने पहला एवं कोठी ने दूसरा स्थान झटका। बैडमिंटन छात्र वर्ग में आनी ने पहला और बाहु ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग बैडमिंटन में कोठी ने पहला और बाहु ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों के एकांकी में बाहु जोन पहले स्थान पर रहा। समूहगान प्रतियोगिता में आनी ने पहला और बाहु ने दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धोगी की कृतिका, अक्षिता व अर्पिता जिला स्तर का प्रतिनिधित्व करेगी और छात्र वर्ग में कोठी के रोहित और विक्रांत जिला स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कुल्लू -2 के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बबेली में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगी। इस मौके पर मान चंद शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष टेक सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल ठाकुर, सीएचटी एवं कार्यक्रम सचिव शारदा ठाकुर, पीटीएफ अध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष नानक चंद, सचिव हितेंद्र साहसी, कोषाध्यक्ष दलीप राणा, महालेखाकार रामानंद और सचिन सूद सहित कई अन्य मौजूद रहे।