{"_id":"6ae1eb8ae9fbd08c60093aea","slug":"sports-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173581-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शुभम नेगी के शतक से कंछीण वैली फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शुभम नेगी के शतक से कंछीण वैली फाइनल में
विज्ञापन
शुभम ने जड़े लगातार तीन शतक, हिमालयन प्राइड को 95 रन से हराया
30 को होगा लीग का समापन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे टीमों को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में चल रही बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में कंछीण वैली सुंगरी बाहली हाइट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। टीम की जीत के हीरो शुभम नेगी रहे, जिन्होंने 113 रन की तूफानी पारी खेली। बीपीएल में यह उनका लगातार तीसरा शतक है।
बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित इस फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार को पहला लीग मुकाबला डीजे नेशन और शोणितपुर सराहन के बीच खेला गया, जिसमें शोणितपुर सराहन की टीम ने जीत दर्ज की। हालांकि, दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
दूसरे मुकाबले में कंछीण वैली सुंगरी बाहली हाइट और आउटर सिराज हिमालयन प्राइड की टीमें आमने-सामने हुईं। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंछीण वैली ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम नेगी ने 113 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आउटर सिराज हिमालयन प्राइड की टीम 84 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ कंछीण वैली ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। 29 अक्तूबर को एसीसी ठियोग और गोल्डन स्पैरो ननखड़ी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
विजेता को छह लाख, उपविजेता को तीन लाख रुपये
बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि बीपीएल का समापन 30 अक्तूबर को होगा। समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को छह लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।