Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sports news rampur

खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम : विक्रमादित्य

Sat, 07 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई में 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन, क्लब को 51 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू । लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं।
शनिवार को कोटखाई एनवायरनमेंट, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, रस्साकशी और पारंपरिक खेल ठोडो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा, खेल और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करना प्रदेश के समग्र विकास के लिए जरूरी है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने क्लब की ओर से प्रतिवर्ष प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। सड़कों और भवनों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आई है और प्रदेश को कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इस अवसर पर उन्होंने क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही पारंपरिक खेल ठोडो में भी भाग लिया और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष मोहिंद्र स्तान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्लब की गतिविधियों तथा खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम कोटखाई मनु वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed