{"_id":"6ae49c399be82f9eab0a4e86","slug":"sports-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173768-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में दो से शुरू होगा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में दो से शुरू होगा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच
विज्ञापन
प्रदेश के 12 जिलों और 6 खेल छात्रावासों के 400 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
पदम स्कूल में दो दिन तक खेले जाएंगे सीनियर महिला वर्ग के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर लवी मेला समिति की संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। 2 नवंबर से रामपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। सीनियर महिला वर्ग के लिए आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 400 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भाग लेंगी।
रामपुर में बुशहर कबड्डी संघ की ओर से और 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष दलीप भलूनी ने बताया कि मेला समिति के सहयोग से हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की टीमों सहित 6 खेल छात्रावासों के 400 खिलाड़ी भाग लेंगी। दो नवंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह करेंगे और समापन अवसर पर रामपुर परियोजना महाप्रबंधक विकास मारवाह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष भलूनी ने बताया कि लवी मेला कमेटी और बुशहर कबड्डी संघ रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कैप्टन पुष्पा राणा, ज्योति, रितु नेगी, भावना, निधि शर्मा, पूजा ठाकुर, साक्षी और चंपा जैसे राष्ट्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। साई धर्मशाला, स्टेट हॉस्टल बिलासपुर, खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा, खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, शिलाई हॉस्टल सिरमौर और स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल की खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस मौके पर बुशहर कबड्डी संघ के महासचिव धीरेंद्र चौहान, उप प्रधान संजय नेगी, अरुण नेगी, नवीन भलूनी, कन्वीनर अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, सह सचिव त्रिलोक भलूनी, मीडिया सलाहकार संजय सूद सहित अन्य मौजूद रहे।