फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports and cultural festival organized at Rampur College

Rampur Bushahar News: वरिष्ठ नागरिकों म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में केवल राम रहे विजेता

Fri, 10 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक महोत्सव का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिकों म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में केवल राम विजेता रहे। गायन प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम रहीं। विशाल द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में ज्योति प्रथम, साहिल द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कल्याण विभाग शिमला और जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की थीम संगम युवा उमंग और अनुभव की डोर रही। कार्यक्रम में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके अलावा कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया और जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है। युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। मुख्य अतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र ने युवाओं को नशे, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, शिक्षा, खेल, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों का विकास है। उन्होंने विद्यार्थियों से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से सीख लेने, नशामुक्त, जागरूक और संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। समारोह में पहाड़ी लोक गायक राजीव शर्मा और बीरबल किन्नौरा की प्रस्तुतियां से समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन शशि चौहान ने किया। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर मोहन केदारटा, तहसील कल्याण अधिकारी कुमारसैन प्रताप श्याम, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और रोवर्स एवं रेंजर्स सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed