{"_id":"6b0198b30c4017413e03f986","slug":"special-training-is-being-provided-to-teachers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175448-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन
चिड़गांव (रोहड़ू)।
निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा खंड डोडरा क्वार में शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय खंड स्तरीय कार्यशाला शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। कार्यशाला में करीब नौ शिक्षक भाग ले रहे हैं। इसका आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सरोज खेपान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यशाला में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों में बुनियादी भाषा ज्ञान और गणितीय कौशल विकसित करने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की आयु, रुचि और सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सरल, रोचक और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि खेलकूद, विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में भाषा की समझ, पढ़ने-लिखने के कौशल और गणित की बुनियादी अवधारणाओं को मजबूत करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति के रूप में जेबीटी शिक्षक मुनीश कुमार, विपन कुमार और चांदनी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना और निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करना है।