फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special program Atal Smriti Sammelan organized at Chanshal Hotel

अटल को पक्ष और विपक्ष देते थे सम्मान : बलबीर

Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Special program Atal Smriti Sammelan organized at Chanshal Hotel
रोहडू में भाजपा के कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व विधायक खुशी राम बालनाटाह। स्रोत: भाजपा
रोहड़ू। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा मंडल रोहड़ू ने पर्यटन निगम के चांशल होटल में विशेष कार्यक्रम “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया। इस सम्मेलन में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों रोहड़ू और छौहारा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक बलबीर वर्मा और पूर्व भाजपा विधायक खुशी राम बालनाहटा ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्य वक्ता बलबीर वर्मा ने कहा कि अटल ऐसे सर्वमान्य नेता थे, जिन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों सम्मान देते थे। संसद में उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी उन्हें भविष्य का प्रधानमंत्री बताया था। अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। अटल टनल प्रदेश की जनता के लिए उनका अमूल्य उपहार है, जिसने लाहौल-स्पीति को वर्ष भर देश से जोड़ा और सामरिक दृष्टि से भी देश को मजबूती प्रदान की। बालनाहटा ने कहा कि जब वह जिला अध्यक्ष थे, तब उन्हें अटल के साथ रोहड़ू दौरे का सौभाग्य मिला। उस समय दूरदराज गांवों से हजारों लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर उनको सुनने पहुंचे थे। रोहड़ू की जनता ने पार्टी की गतिविधियों के लिए 60 हजार रुपये की थैली भेंट की थी। इस अवसर पर नेता शशिबाला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने पार्टी को संघर्ष की अवस्था से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया। कार्यक्रम में छौहारा मंडल की अध्यक्ष आशा रिठवान, दोनों मंडलों के महामंत्री अरुण कुल्ला, राजा मेहता, राजा शरवान तथा मेघ क्यालटू कार्यक्रम में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article