फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special multidisciplinary technical session organized at Nerwa College

मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने की जरूरत : जितेंद्र

Tue, 18 Nov 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Special multidisciplinary technical session organized at Nerwa College
नेरवा काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन में उप​स्थित प्रवक्ता एवं अन्य। संवाद
नेरवा कॉलेज में विशेष बहुविषयक तकनीकी सत्र का आयोजन
विज्ञापन

प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने शोधपत्र किए प्रस्तुत
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में अंतरराष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन के अंतर्गत मंगलवार को विशेष बहुविषयक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र जांगटा ने ब्रेन कंट्रोल और ब्रेन मैपिंग विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मस्तिष्क के जटिल न्यूरल नेटवर्क और कार्यात्मक क्षेत्र मानव के विचार, भावनाएं, व्यवहार और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने बेहतर सीखने, मानसिक स्पष्टता और प्रभावी निर्णय-निर्माण के लिए मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. बृजेश चौहान ने मनोविज्ञान के दृष्टिकोण से संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं, भावनात्मक संतुलन और शिक्षा प्रणाली में मानसिक स्वास्थ्य के बढ़ते महत्व पर विचार व्यक्त किए। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के प्राचार्य डॉ. एचएल शर्मा ने कहा कि ऐसे सम्मेलन न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक दृष्टिकोण का विस्तार करते हैं, बल्कि अंतरविषयी संवाद को सुदृढ़ करते हुए संस्थागत विकास को भी गति प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से विविध विषयों पर निबंध प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन का आयोजन प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed