फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special gram sabhas held, development works discussed, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: विशेष ग्राम सभाओं में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Wed, 02 Oct 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Special gram sabhas held, development works discussed, Rampur Bushahr, Shimla
रचोली पंचायत में ग्राम सभा के चर्चा करते  ग्रामीण
पंचायतों में होने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर तैयार किया खाका
विज्ञापन

37 में से 11 पंचायतों में नहीं हुआ कोरम पूरा, अब उप ग्राम सभाओं में तैयार करेंगे शेल्फ
ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने स्वच्छता और नशामुक्ति की ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। गांधी जयंती के अवसर पर समूचे प्रदेश में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन विशेष ग्राम सभाओं में जहां स्वच्छता और नशा मुक्ति की ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई, वहीं आगामी समय में पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की और उनपर चर्चा भी हुई। रामपुर विकास खंड की 37 पंचायतों में से केवल 26 पंचायतों में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ, जबकि 11 पंचायतों में ग्रामीणों की कम उपस्थिति के कारण ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर रामपुर विकास खंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
इन ग्राम सभाओं में सबसे पहले ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उसके बाद ग्रामीणों से पंचायत क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। पंचायतों में आयोजित हुई इन विशेष ग्रामीण सभाओं में आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कार्य योजना तैयार की गई। पंचायतों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने समीक्षा की। रामपुर विकास खंड की शिंगला, डंसा, देवनगर, किन्नू, मुनिश, कूहल, लबाना सदाना, निरथ, नरैण, धारगौरा और बौंडा पंचायत में लोगों की कम संख्या के कारण ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया। अब इन पंचायतों में उप ग्राम सभाओं का आयोजन कर फिर से विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा। बुधवार को हुई ग्राम सभाओं में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान समृद्धि योजना के लाभार्थियों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा मनरेगा सहित अन्य कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन



बुधवार को हुई विशेष ग्राम सभाओं में पंचायतों में आगामी समय में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। विकास खंड की 11 पंचायतों में ग्रामीणों की कम संख्या के चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान 2025-26 को लेकर चर्चा हुई है, जो अप्रैल 2025 से लागू होगा। कोरम पूरा न होने वाली पंचायतों में 15 दिन के भीतर ग्राम सभा का कोरम पूरा करना जरूरी है। उसके बाद ही नई शेल्फ तैयार हो पाएंगी। - आगर दास, पंचायत निरीक्षक रामपुर

रचोली पंचायत में ग्राम सभा के चर्चा करते  ग्रामीण

रचोली पंचायत में ग्राम सभा के चर्चा करते  ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article