{"_id":"68bc3d66ac18e9b5ca07c13f","slug":"spain-to-be-built-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-143242-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 15\/20 फांचा के दुर्गम क्षेत्र नंती और टिक्कर को पांच लाख में लगेंगे दो स्पैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 15/20 फांचा के दुर्गम क्षेत्र नंती और टिक्कर को पांच लाख में लगेंगे दो स्पैन
विज्ञापन
डीसी शिमला ने लाडा से फांचा पंचायत के दोनों गांवों को स्पैन लगाने को दी मंजूरी
बहापुल से नंती बागा और फांचा से टिक्कर के ग्रामीणों को सेब और राशन ढोने में होगा इस्तेमाल
15/20 क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जायजा लेने गए एसडीएम रामपुर ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की फांचा पंचायत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित दो गांवों के लिए लाडा की राशि से दो स्पैन लगाए जाएंगे। पांच लाख की लागत से नंती और टिक्कर के लिए लगने वाले स्पैन की मंजूरी डीसी शिमला से मिल गई है।
एक स्पैन बहापुल से नंती बागा और दूसरा फांचा से टिक्कर गांव के लिए लगाया जाएगा। दोनों गांव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। दोनों गांवों के लोग खड्ड पर बने एक लकड़ी के पुल से आते जाते हैं। यह पुल भी बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण यहां के बागवानों को सेब की फसल मंडियों तक ले जाने की चिंता सता रही है। सेब सीजन का समय हो गया है अब जितनी जल्दी स्पैन लगेगा उतना जल्दी सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंच पहुंच पाएंगी। यदि स्पैन लगाने में भी देरी हुई तो सेब खराब भी हो सकता है।
यह जानकारी 15/20 क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सड़कों का जायजा लेने निकले रामपुर केे एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने दी। एसडीएम रामपुर ने शनिवार को गानवीं, मांगू बाजार, पाजी धार और कांद्री तक प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। सड़क खोलने में लगे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों से बात की।