फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sonakshi Singh Tomar has assumed charge as the new Deputy Commissioner of Kinnaur

सड़कों को सुचारु रखने और एफआरए के लंबित मामले निपटाने की रहेगी प्रमुखता : उपायुक्त

Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Singh Tomar has assumed charge as the new Deputy Commissioner of Kinnaur
सोनाक्षी सिंह तोमर ने संभाला उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार। संवाद
किन्नौर की नई उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने संभाला पदभार
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों से बेहतर समन्वय का आह्वान किया

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर की नवनियुक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने वीरवार को रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में अपना पदभार संभाला। उन्होंने जिले में सड़कों को सुचारु रखने और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। इस दौरान सहायक आयुक्त किन्नौर विपिन ठाकुर और आईटीडीपी अधिकारी घनश्याम सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय किया। उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। तोमर ने कहा कि किन्नौर जैसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव होगा। उन्होंने यहां के लोगों की कार्यप्रणाली, मेहनत और समृद्ध संस्कृति से सीखने की इच्छा जताई। तोमर ने जिले के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। तोमर ने कहा कि वह स्वयं उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र से संबंध रखती हैं। पहाड़ी क्षेत्र से आने के कारण किन्नौर उनके लिए दूसरे घर जैसा महसूस होता है। उपायुक्त तोमर ने कहा कि जिले में सड़कों को सुचारु रखना हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि किन्नौर में सड़कें अक्सर बाधित होती हैं। इससे स्थानीय लोगों, सैन्य वाहनों और सेब की फसल ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। तोमर ने यह भी कहा, वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा भी प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तोमर ने किन्नौर में सेब की बागवानी को और बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने मार्गों तथा हेलीकॉप्टर सेवाओं में सुधार के प्रयास करने का उल्लेख किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जिले में लोगों के लिए सुविधाएं बेहतर हों और विकास कार्यों को गति मिले। तोमर ने पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने को भी प्रशासन की प्राथमिकताओं में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed